Connect with us

National

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 को रोकने की कोशिश कर रही मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पुलिस के दम पर 1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाले इस टाउनहॉल को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक अगस्त को ही 12 बजे से नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 होगा। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टिट्यूशन में पैसे जमा हो गए, बुकिंग की रसीद कट गई, अब पुलिस क्लब से बुकिंग रद्द करने को कह रही है। जब क्लब ने मना कर दिया तो पुलिस हमें परमिशन लेने के लिए कह रही है। जबकि इंडोर गतिविधियों की परमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ई-20 तो वापस लेना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री इसे शांति से वापस ले लें, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी।

‘‘आप’’ मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने घोषणा की थी कि हम आगामी शनिवार को ई-20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल करेंगे, लेकिन वहां पुलिस पहुंच गई। मोदी जी ने टाउन हॉल शुरू होने से पहले ही हार मान ली है और पुलिस के जरिए इसे रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले पुलिस कॉन्स्टिट्यूशन क्लब वालों के पास पहुंची और कहा कि इन्हें परमिशन या अप्रूवल मत दो। क्लब वालों ने बताया कि उन्होंने अप्रूवल दे दिया है, पैसे जमा हो गए हैं, रसीद कट गई है और बुकिंग हो चुकी है। पुलिस के बुकिंग कैंसिल करने को कहने पर उन्होंने मना कर दिया। फिर पुलिस हमारे पास आई और कहने लगी कि परमिशन लो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक इस देश में इंडोर एक्टिविटी की कभी कोई परमिशन नहीं ली गई। मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि यह बता दें कि किस चीज की परमिशन लेनी है, क्या खाने, पीने, नहाने और सोने की भी परमिशन लेनी है? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि पुलिस की यह धमकी मत दो। जनता ने दिखा दिया है कि वह मोदी जी की पुलिस से नहीं डरती। मोदी सरकार ज्यादा से ज्यादा डंडा ही तो मारेगी या जेल ही तो भेजेगी, सरकार यह सब करके देख चुकी है, लेकिन इस देश की जनता नहीं मानती। प्रधानमंत्री जी को ई-20 वापस लेना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी इसे शांति से वापस ले लो, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की