Connect with us

National

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

Published

on

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पताल, अलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहले, वह सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह डंडे मारे, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि मोदी जी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ-देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि इन युवाओं ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह को ललकारने की हिम्मत की है। सोमवार को पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से मोदी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं अभी घायल लोगों से मिला हूं। पुलिस ने लोगों को बुरी तरह से डंडे मारे हैं, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थर बरसाए गए। किसी का सिर फोड़ दिया है तो किसी की टांग तोड़ दी है। कई लोगों को फ्रैक्चर आए हैं और बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार हुआ है। आज सुबह से मैं खुद एक-एक थाने में जाकर पता कर रहा हूं कि लोग कहां गिरफ्तार हैं। मैं सुबह से लगभग 70-80 लोगों को छुड़वा चुका हूं, जिन्हें झूठे केस लगाकर गिरफ्तार किया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी और एंटी-नेशनल हैं। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े आतंकवादी और एंटी-नेशनल आप खुद हैं। ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आपने पिछले 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, आप देश क्या चलाएंगे? मुझे लगता है कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ, देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह मोदी जी की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जो लोग आंदोलन में आए थे, उन पर केस करेंगे। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं कि केस करके दिखाएं। युवा केस से बिल्कुल न डरें, आम आदमी पार्टी युवाओं के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी और छुड़ाकर ले आएंगे। मोदी जी ने मुझे भी झूठे केस में जेल भेजा था, लेकिन मैं भी बाहर आ गया। मैं न डरा और न ही टूटा। हमारे युवाओं को भी टूटना या डरना नहीं है, अपने अंदर का डर निकाल दीजिए। जिस दिन डर निकल गया, उस दिन आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से ेकहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश में एक अच्छा एजुकेशन सिस्टम लागू नहीं होगा, तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आप सब चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं। एक तरफ देश के 140 करोड़ लोग हैं और दूसरी तरफ अकेले मोदी हैं। मोदी ने इस देश के लोगों पर हमला बोला है, अब देखना देश के लोग उन्हें कैसे मजा चखाते हैं।

इससे पहले, आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस बर्बरता से हमला करवाया गया था, उसमें कई बच्चे और पुलिस वाले घायल हुए थे। उनमें से कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। मैं आज यहां उन सभी घायल लोगों से मिलने के लिए आया था। हमें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। हमने उसके रिश्तेदारों से बात की और उन्होंने भी बताया कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो और ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच लौटे।

वहीं, संसद मार्ग थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से पुलिस ने मोदी सरकार के निर्देश पर जबरदस्त तानाशाही करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और बिना एफआईआर के उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस वजह से कई बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत चिंतित हैं कि उनके बच्चे आखिर कहां गए। हमने संसद मार्ग थाने की पुलिस से मुख्य रूप से तीन जानकारी मांगी है। पहला, सोमवार के प्रदर्शन से संबंधित किस-किस के खिलाफ कौन-कौन सी एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी सूची दी जाए। दूसरा, जितने बच्चे अभी बिना एफआईआर के हिरासत में हैं, वे कहां हैं, किस थाने या किस जेल में हैं, उसकी सूची दी जाए। और तीसरा, क्या एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है? अगर हां, तो उन गिरफ्तारियों की भी सूची दी जाए।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने सुबह जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, उस पर अब तक दो शिकायतें आई हैं और हमने वे दोनों शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। एक बच्चा गायब है, जिसे उसके माता-पिता ढूंढ रहे हैं। हमने पुलिस को उसका नाम और पूरी जानकारी दे दी है ताकि वे पता करके बताएं कि उसे कहां और किस थाने में रखा गया है।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। हमने पुलिस से पूछा है कि उन्हें क्यों हिरासत में रखा गया है, उन्हें कब छोड़ेंगे या उन पर एफआईआर करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी जाए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे 2 घंटे के अंदर हमें पता करके बताएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab7 minutes ago

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये

Punjab18 minutes ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

National30 minutes ago

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

Punjab17 hours ago

देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू

Punjab18 hours ago

पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर