Connect with us

Punjab

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Published

on

जालंधर में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान भी बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शहर के बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आए। मौसम विभाग ने पहले ही हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून को तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हालांकि 11 जून से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और हृदय, सांस तथा ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें। धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के पीछे केवल मौसम ही नहीं, बल्कि प्रदूषण और खुले में कचरा, टायर तथा सूखे पत्तों को जलाने जैसी गतिविधियां भी जिम्मेदार हैं। ऐसे में लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई है।

फिलहाल जालंधर समेत पंजाब के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है और लोगों की नजरें अब 11 जून के बाद संभावित बारिश पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab31 seconds ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab1 hour ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab2 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल