Connect with us

Punjab

नशा छुड़ाओ केंद्र में उपचार के लिए दाखिल नेपाली की मौत

Published

on

समाना: समाना के साथ जुड़ी हरियाणा सीमा में स्थित एक नशा छुड़ाओ केंद्र पर उपचार के लिए दाखिल समाना निवासी नेपाली लक्ष्मण उर्फ ललित कुमार की मौत हो गई। लक्ष्मण को कृष्णा बस्ती समाना स्थित उसके घर छोडऩे पहुंचे कार सवारों का परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर नशा केंद्र से आए लोग कार सहित शव छोड़कर फरार हो गए। 

दीपेंद्र कुमार ने बताया कि चौकीदार के तौर पर कार्यरत उसके भाई लक्ष्मण को लगी शराब की लत छुड़ाने के लिए मात्र 4 दिन पहले पंजाब के साथ सटे हरियाणा के अजीमगढ़ इलाके में स्थित एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया था परंतु परिजनों को कल भी उससे मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत खराब होने संबंधी सूचना पर जब वे पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने केंद्र के कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके शरीर पर बुरी तरह मारपीट के निशान थे व कान से खून बह रहा था। दिन भर शव घर पर पड़ा रहने के बाद सायं समय पहुंची समाना पुलिस ने लक्ष्मण का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

सूचना देने पर महमूदपुर (हरियाणा) पुलिस चौकी के इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच कर कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया जबकि कैथल (हरियाणा) के डिप्टी सिविल सर्जन डा. निरंजन ने इस इलाके में कोई नशा छुड़ाओ केंद्र होने संबंधी पुष्टि नहीं की और कहा कि जांच-पड़ताल उपरांत कार्रवाई की जाएगी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab12 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की