Connect with us

Chandigarh

2024 का चैलेंज विपक्ष नहीं बल्कि विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ और भ्रामक प्रचार है : नायब सैनी

Published

on

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी के सामने बड़ा चैलेंज कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेस द्वारा झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने वाली बातें हैं। आम व्यक्ति को झूठ से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि मैं संगठन को ओर अधिक मजबूती देने का कार्य करूंगा। हालांकि उन्होंने ओमप्रकाश धनखड़ के कार्य पर संतोष जताते हुए उनके समय में हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलनों तथा पार्टी को आगे बढ़ाने के कार्यों की सराहना की गई।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता युवराज ने राजस्थान में सरकार बनने पर 10 दिन में ही किसानों के कर्ज माफ करने का एक बड़ा झूठ बोला था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके दुष्परिणाम यह रहे कि उनकी झूठी घोषणा के कारण 4500 किसानों ने आत्महत्या कर ली। 1950 किसानों की जमीन कुर्क हो गई। जबकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। हर गांव -गरीब- वंचित समाज के लिए हमारी पार्टी लगातार कार्य कर रही है।

नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए वायदा किया कि इस छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई, इस पर सभी ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लेकर- सामान आयु के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर और छोटी उम्र के कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र व प्रदेश की सभी लाभकारी योजनाओं को ग्राउंड तक पहुंचाकर हर पात्र को इसका लाभ मिले तथा इन योजनाओं से हर आम- खास व्यक्ति अवगत हो इसके लिए संगठन लगातार कार्य करेगा। पार्टी जिस भी प्रकार से आदेश करेंगी संगठन कार्य करता रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National12 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab16 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab16 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab16 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की