Connect with us

Punjab

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस Action, हैरोइन और 2 वाहन किए जब्त

Published

on

Police takes action against drug dealers

जुगियाल/पठानकोट : पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरदेव सिंह और प्रवीन कुमारी दोनों निवासी जैनी उपराली के रूप में हुई है, जिन्हें उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट के मीरपुर कालोनी निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पहले ऑप्रेशन में मुख्य अफसर शाहपुरकंडी अपनी टीम के साथ शाहपुरकंडी चैक पोस्ट के पास नियमित वाहन गश्त पर थे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने गुरदेव सिंह और प्रवीन कुमारी को रोका गया, जो अवैध शराब ले जा रहे थे। उनके वाहन पी.बी. 35-एम-6404 से 333 बोतल अवैध शराब और 9750 मिलीलीटर अल्कोहल जैसा तरल पदार्थ जब्त किया गया।

वहीं दूसरा ऑप्रेशन में मुख्य अफसर सदर मनजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीमपुर ब्रिज पर पी.बी. 35-एम-6012 पर सवार मोटरसाइकिल चालक को रोकने को प्रयास किया, लेकिन उक्त बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया, जिसके चलते मुस्तैद पुलिस पार्टी ने उसे तुरंत रोक लिया और तलाशी लेने के उपरांत उससे 42 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि गहन जांच के लिए आवश्यक समझे जाने पर गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की