Connect with us

Punjab

पत्रकार होने का डर दिखाकर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए 2 व्यक्ति काबू

Published

on

रूपनगर/चंडीगढ़: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज पत्रकार होने का डर दिखाकर एक सरकारी कर्मचारी से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए 2 व्यक्तियों को रंगे हाथ काबू  किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए खुद को मीडिया कर्मी बताने वालों की पहचान अमृत पाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव पथरेड़ी और जतिन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला रूपनगर के रूप में हुई है। 

उक्त दोनों को पी.एस.पी.सी.एल. के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) सोमनाथ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।  जे.ई. ने एस.ए.एस. नगर स्थित विजीलैंस हैडक्वाटर में सम्पर्क कर आरोप लगाया कि अपने आप को पत्रकार बता रहे 2 व्यक्तियों ने उससे 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है और रिश्वत न देने की सूरत में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी दी।  शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया। 

उन्होंने बताया कि दोनों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1 थाना एस.ए.एस. नगर में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच करने, आरोपियों के तरीके का पर्दाफाश करने और उनके तथाकथित सोशल मीडिया चैनल की जांच करने के लिए आरोपियों का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की