Connect with us

Punjab

भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की गतिविधियां थम नहीं रही, एक बार फिर Border पर करोड़ों की हेरोइन बरामद

Published

on

तरनतारन : भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की गतिविधियां थम नहीं रही हैं। इसका एक और ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब भर्ती क्षेत्र में ड्रोन से पहुंची 3 किलो 18 ग्राम हेरोइन पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद की। गौरतलब है कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जानकारी देते हुए डीएसपी भिखीविंड प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 3 बजे जिले के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा के सेक्टर खेमकरण में बीओपी हरभजन के जरिए ड्रोन के घुसने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद 101 बटालियन और खेमकरण थाने की पुलिस हरकत में आ गई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मस्तगढ़ निवासी जगजीत सिंह पुत्र सूबा सिंह की फसल से 3 किलो 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि खेमकरण थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की