Connect with us

Punjab

मायके गई पत्नी एवं ससुरालियों से परेशान युवक ने नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, ससुरालियों के खिलाफ पर्चा

Published

on

फिरोजपुर : झगड़ा कर मायके गई पत्नी एवं ससुरालियों से परेशान एक युवक ने नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। मामला गांव गुरदित्तीवाला का है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी, सास एवं साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। 

थाना मल्लांवाला के एएसआई जगजीत सिंह के अनुसार अजय निवासी मल्लांवाला ने बयान दे बताया कि उसके भाई भारत की शादी छह साल पहले कमल उर्फ सोनू निवासी मक्खू के साथ हुई थी। इनके घर तीन साल का बेटा है। उसने बताया कि कमल करीब पांच माह पहले भारत से झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी, भारत कई बार उसे मनाने के लिए गया लेकिन वह वापिस नहीं लौटी जिस कारण उसका भाई परेशान रहता था। 24 अक्तूबर को भारत ने अपने फोन पर वीडियो बना वॉयरल की जिसमें उसने अपनी पत्नी कमल सोनू, सास किंदर कौर और साले पंमा से दुखी हो नहर में छलांग लगाने की बात कही। उसी दिन उसने राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी जिसका शव पुलिस ने वीरवार को गांव ठेठर कलां के समीप बरामद कर लिया है। एएसआई ने बताया कि उक्त तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज