Connect with us

Punjab

भट्ठल का बम धमाकों वाला बयान अति गंभीर, बताएं कौन से लोग पंजाब को आग लगाना चाहते थे: Kuldeep Dhaliwal

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के बम धमाकों संबंधी बयान को अति गंभीर बताते हुए कहा कि इसने कांग्रेस का असली किरदार पंजाबियों के सामने ला दिया है। उन्होंने मांग की कि मैडम भट्ठल बताएं कि वे कौन से लोग थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकना चाहते थे।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बीबी भट्ठल का यह बयान बताता है कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ क्या धोखे किए हैं। उन्होंने कहा कि भट्ठल ने खुद माना कि कुछ अफसरों और नेताओं ने उन्हें बसों और ट्रेनों में बम धमाके करवाकर सरकार दोबारा बनाने की सलाह दी थी। धालीवाल ने कहा कि यह खुलासा साबित करता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए लोगों को मरवाने, लड़वाने और हालात खराब करने से भी गुरेज नहीं करती थी।

‘आप’ नेता ने कहा कि यह पहला ऐसा खुलासा नहीं है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कह चुके हैं कि उन्होंने नौजवानों को पुलिस के पास पेश करवाया और उन्हें मार दिया गया। इसी तरह प्रताप बाजवा भी 32 बमों की बात कर चुके हैं। धालीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे सच बाहर आ रहा है कि कांग्रेस ने पंजाब को बर्बाद करने में कितनी बड़ी भूमिका निभाई।

विधायक धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से विनती की कि इस बयान की जांच कराई जाए और पता लगाया जाए कि कौन से सियासी नेता और अफसर थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकते थे। उन्होंने कहा कि हजारों परिवारों के सदस्य शहीद हुए, चौकों में ब्लास्ट हुए, राह जाते राही मारे गए – इन सभी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान होनी चाहिए।

धालीवाल ने समस्त पंजाबियों से अपील की कि वे भट्ठल के बयान को गंभीरता से लें और 1980 से लेकर अब तक पंजाब के साथ क्या हुआ, इस पर गहराई से सोचें। उन्होंने कहा कि “ये लोग पंजाब की बर्बादी के दलाल बने रहे, लोगों की मौत की दलाली करते रहे।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh3 mins ago

UP में चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या मानी जाएगी.. CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Punjab33 mins ago

Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व पर वर्षभर चलने वाले राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत की, 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का हुआ आगाज़

Punjab43 mins ago

भगवंत सिंह मान सरकार ने Punjab के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया

Punjab17 hours ago

अमरीका के कृषि वस्तुओ के लिए Zero-tax entry भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगी, भाजपा अपना किसान विरोधी एजेंडा आगे बढ़ा रही है: धालीवाल

Uttar Pradesh18 hours ago

CM योगी के पास पहुंची मासूम की जिद; सैल्यूट, कविता और स्कूल एडमिशन के बीच दिखा मुख्यमंत्री का वात्सल्य