Connect with us

Punjab

रंगला पंजाब की ओर मान सरकार का डिजिटल कदम : सेवा डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खोले जाएंगे 54 नए सेवा केंद्र

Published

on

देश भर में सबसे कम पेंडेंसी की ऐतिहासिक एवं मिसाली उपलब्धि दर्ज करके नागरिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिक सेवा आधारभूत ढांचे का और विस्तार करने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इस पहल से प्रदेश भर में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी। यह घोषणा सुशासन एवं सूचना तकनीकी (जीजी एवं आईटी) मंत्री अमन अरोड़ा ने की है । यह घोषणा मगसीपा में मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक सेवा प्रदान करने तथा सेवा केंद्र के संचालन संबंधी हुई व्यापक समीक्षा बैठक के दौरान की गई। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे तथा सभी डिप्टी कमिश्नरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव डी.के. तिवारी तथा डायरेक्टर (जीजी एंड आईटी) विशेष सारंगल भी बैठक में शामिल रहे। बैठक में पंजाब भर के मौजूदा 544 सेवा केंद्रों की मिसाली कार्यप्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें 263 शहरी तथा 281 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं। ये आत्म-निर्भर केंद्र 465 सरकारी-से-नागरिक (जी2सी) तथा 7 कारोबार-से-नागरिक (बी2सी) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बैठक में पेंडेंसी, सेवा-वार प्रदर्शन, अधिकारियों द्वारा उठाए गए आपत्तियां तथा ऑनलाइन फील्ड सत्यापन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।


उल्लेखनीय है कि यह भी सामने आया है कि सेंड बैक (वापस भेजे) मामलों की संख्या में गिरावट आई है जो कि अनावश्यक आपत्तियों में कटौती को दर्शाती है।
सरकार की जीरो पेंडेंसी के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के अंदर उपलब्ध करवाई जाएं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आवेदन प्रक्रिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को इनाम दिया जाएगा तथा जीरो पेंडेंसी वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
जीजी एंड आईटी मंत्री ने ई-सेवा, एम-सेवा तथा वट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन के लिए 100 प्रतिशत फील्ड सत्यापन अथॉरिटी पटवारी/सरपंच/नंबरदार/एम.सी. को शामिल करने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सत्यापन के लिए लगभग 4 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 96.3 प्रतिशत आवेदनों पर कार्रवाई की गई है।


अमन अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि नए सेवा केंद्रों के लिए सभी निर्माण गतिविधियां 15 जनवरी, 2026 तक पूरी कर ली जाएं।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने उपभोक्ता अनुभव, कुशलता तथा सुगमता को बढ़ाने के लिए सरकार ‘तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम तथा नागरिक सेवा प्रदान पोर्टल (connect.punjab.gov.in) भी शुरू किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 hours ago

श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

Punjab10 hours ago

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Punjab11 hours ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab11 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज