Connect with us

Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: 8 बसें और 3 कारें टकराईं, भाजपा नेता सहित 13 की मौत; DNA से होगी पहचान

Published

on

यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिसमें एक भाजपा नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 20 एंबुलेंस द्वारा मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल और गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

17 पॉलिथीन बैगों में लाए गए अवशेष

मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बसों में जले हुए और कटे हुए मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने इन अंगों को 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर एकत्र किया है, जिनकी पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में हुआ।

6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों व 9 थानों की पुलिस ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

लोगों का आरोप एक घंटे पर रेस्क्यू शुरू हुआ

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर के बाद “बम फटने जैसा” धमाका हुआ। लोग जान बचाने के लिए बसों के शीशे तोड़कर कूदने लगे, लेकिन थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेस्क्यू कार्य करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ।

मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसका नेतृत्व ADM प्रशासन अमरेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

कैसे हुआ हादसा

एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। माइलस्टोन 127 पर अचानक स्लीपर बस के सामने धुंध आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने ब्रेक मारकर स्पीड धीमी की। इसके बाद पीछे चल रही 6 बसें और 4 कारें आकर भिड़ गईं। टक्कर से एसी बस में आग लग गई। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। लोग किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • कंट्रोल रूम मथुरा- 0565 2403200
  • जिलाधिकारी मथुरा- 9454417512
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab3 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National4 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab16 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab16 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग