Connect with us

Punjab

2 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, लाखों की अफीम बरामद हुई बरामद

Published

on

मोगा : नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ बाघापुराना ने लाखों रुपए मूल्य की अफीम सहित 2 तस्करों को दबोचा है, जबकि थाना सिटी साऊथ पुलिस द्वारा हेरोइन सहित एक युवक को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार सुरजीत सिंह तथा सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए गांव लौहारा के पास जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि हरसेवक सिंह तथा बलजिन्द्र सिंह दोनों निवासी गांव सठियाला अमृतसर अफीम तस्करी का धंधा करते हैं और आज भी वह मोगा इलाके में आ रहे हैं।

इस पर पुलिस पार्टी ने एक्टिवा स्कूटरी सवार दोनों कथित तस्करों को दबोच लिया और उनके पास से लाखों रुपए मूल्य की एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। कथित तस्करों के खिलाफ थाना कोटईसे खां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि कथित तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त अफीम वह कहां से लेकर आ रहे थे और कहां लेकर जा रहे थे। जल्दी ही अहम सुराग मिलने की संभावना है।

इसी तरह थाना सिटी साऊथ के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए कोटकपूरा रोड पर जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर गुरजीत सिंह निवासी खान्ने का अगवाड़ मोगा को काबू करके 2 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab13 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab13 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab14 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab14 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की