Connect with us

Sports

Shubman Gill की एक और सेंचुरी, कप्तानी पारी के दम पर Virat की बराबरी कर डाली

Published

on

‘विथ ग्रेट पावर कम्स ग्रेट रेस्पॉन्स‍िबिलिटी’. यानी ज्यादा ताकत के साथ, ज्यादा जिम्मेदारी भी आती है. स्पाइडरमैन के इस फेमस डायलॉग से हम सब वाक़‍िफ़ हैं. इंडियन टीम के नए टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) को देखकर लग रहा है कि उन्होंने इसे अपने अंदर आत्मसात कर लिया है. बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में सेंचुरी लगाने वाले शुभमन गिल ने अब लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भी सेंचुरी लगाकर इसे दर्शा दिया है. लीड्स टेस्ट (Leeds Test) की पहली इनिंग में 147 रनों की इनिंग खेलने वाले गिल अब एजबेस्टन (Edgbaston Test) में 114 रन बनाकर नाबाद हैं.

आलोचकों को दिया बल्ले से जवाब

शुभमन गिल को जब कप्तान बनाया गया था, तब सबसे बड़ा सवाल ये था कि एश‍िया के बाहर उनक रिकॉर्ड बहुत खराब है. इंग्लैंड में उनका औसत सिर्फ 14 का था. मई में क्र‍िकेट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली के साथ उनकी तुलना हो रही थी. सबका मानना था कि टेस्ट कप्तानी वैसे बैटर को सौंपना, जो अब तक खुद को SENA (South Africa, England, NewZealand, Australia) देशों में प्रूव न किया हो, बहुत बड़ी गलती होगी. लेकिन, गिल ने अब लगातार दोनों मैच में सेंचुरी लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया है.

गिल ने की कोहली की बराबरी

एजबेस्टन में उन्होंने टेस्ट करियर की 16वीं सेंचुरी लगाई. इसी के साथ अब उन्होंने 138 इनिंग में 16 सेंचुरी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. इसके साथ ही विराट की तरह गिल ने भी कप्तान बनने के बाद शुरुआती तीन इनिंग्स में दो सेंचुरी लगाकर एक और दमदार रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले, बतौर कप्तान अपनी पहली ही इनिंग में सेंचुरी लगाने वाले गिल चौथे इंडियन बने थे. उनसे पहले ये कारनामा विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने ही किया था.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं, इससे पहले टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की इनिंग खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. ऋषभ पंत और करुण नायर को अच्छी शुरुआत मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद वो बड़ी इनिंग नहीं खेल सके. इंग्लैंड की ओर से, क्र‍िस वोक्स को दो, कार्स, बशीर और कप्तान स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

Punjab2 hours ago

प्लांट में तैयार किए जाने वाले ऑटोमोबाइल पार्ट्स भारत और अन्य देशों में निर्यात किए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National21 hours ago

एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की