Connect with us

Haryana

हरियाणा के इस जिले में मिला Covid का केस, राधा स्वामी सत्संग में गई थी महिला।

Published

on

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक महिला की Covid रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए सभी परिजनों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी के अनुसार, महिला राधा स्वामी सत्संग में शामिल हुई थी। वहां से लौटने के बाद उसे स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हुईं, जिसके बाद उसे मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके सैंपल लिए गए, जिनमें Covid संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. चौधरी ने बताया कि महिला पहले से ही सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, उन सभी को 15 दिनों के लिए आइसोलेट किया जाएगा और उनकी निगरानी रखी जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक हिदायतें लागू की जाएंगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना के मध्य नजर भीड़भाड़ से बचे । मास्क लगाकर रखें, बार-बार हाथ धोएं ।उन्होंने कहा कि खांसी जुकाम बुखार लगातार रहता है तो जांच करवाए ।उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने वाली बात नहीं है लेकिन सतर्कता बताने की जरूरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab26 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab35 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab46 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह