Connect with us

Haryana

Haryana में दिन का पारा पहुंचा 42.1 डिग्री: लू को लेकर 10 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी।

Published

on

हरियाणा। इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बननी शुरू हो गई है। सोमवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। यह सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री ज्यादा था।

सोमवार को पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 42.1 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे कई जिलों में लू के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विभाग ने लू को लेकर 10 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कोई असरदार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से Haryana , एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। साथ ही थार मरुस्थल से सीधी शुष्क और उष्ण पश्चिमी हवाओं ने वातावरण की नमी को सोख लिया है। इसके अलावा सुबह से शाम तक चमकदार धूप निकल रही है। आमतौर पर अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम सुहावना रहता है और अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाती है।

मगर, इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की परिस्थितियां बनने लगी हैं। सोमवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले तीन चार दिनों में प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखाएगी और लू चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। 9 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में आंशिक बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा