Connect with us

Uttar Pradesh

UP Board की परीक्षा के पहले दिन 5097 छात्र रहे अनुपस्थित , प्रवेश से पहले ली गई सख्त तलाशी।

Published

on

UP Board की परीक्षा सोमवार से आगरा में 166 केंद्रों पर शुरू हो गई है। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल 1.23 लाख परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 5097 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह कड़ी चेकिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पाबंदी थी।

परीक्षार्थी आधे घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। 166 केंद्रों में से 57 संवेदनशील और 21 अति संवेदनशील केंद्र हैं। परीक्षा के दौरान 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 187 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हाईस्कूल में 61,890 और इंटरमीडिएट में 61,915 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जिसमें हाईस्कूल की हेल्थकेयर और इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

परीक्षा में 5,921 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 3,372 शिक्षक माध्यमिक विद्यालयों से और 2,549 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से हैं। नकल करने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है, जबकि सॉल्वर पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना और उम्रभर की सजा का प्रावधान है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा