Connect with us

Punjab

पंजाब में एक बार फिर लिया मौसम ने करवट , 2 दिन बाद बारिश की संभावना , Yellow Alert जारी।

Published

on

फरवरी की शुरुआत से ही पंजाब में दिन और रात का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर रहा है। फरवरी में मौसम मार्च माह जैसा हो गया है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। इसके साथ ही रात में ठंड भी कम हो गई है। बढ़ती गर्मी ने किसानों के साथ-साथ मौसम वैज्ञानिकों को भी परेशान कर दिया है। लगातार कई दिनों तक तापमान में वृद्धि गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में बढ़ते तापमान को कम करने के लिए बारिश जरूरी है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरिंदर पाल के अनुसार 19 और 20 फरवरी को पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है, जिसके बाद पंजाब में ठंड लौट आएगी।

पंजाब के कई जिलों में बादल छाने के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के तापमान में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते राज्य में Yellow Alert भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इसके बावजूद राज्य में पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। रविवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ है।

पंजाब में कम बारिश से चिंताएं बढ़ गई हैं। 2024 का मानसून सूखा बीत जाने के बाद 2025 की शुरुआत भी कम बारिश के साथ हुई है। पंजाब में 1 जनवरी से अब तक औसतन 35.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक केवल 8.8 मिमी बारिश हुई है। इसकर अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ दिल्ली और राजस्थान में भी इस वर्ष सिंचाई और बिजली उत्पादन में गिरावट की चेतावनी दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

Punjab सरकार की ‘जनता पहले’ नीति का असर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सेहत-शिक्षा की तस्वीरें, लोग बोले- “मान सरकार समझती है हमारी ज़रूरत”

Punjab1 hour ago

मनरेगा खत्म करने में अकाली दल की मिलीभगत, अकाली दल की चुप्पी BJP के साथ उनके गुप्त समझौते का पर्दाफाश करती है: कुलदीप धालीवाल

Haryana3 hours ago

विकसित गुरुग्राम की दिशा में बड़ा कदम, सीएम सैनी ने शहर में 100 किमी स्मार्ट सड़क और नए अस्पताल बनाने का किया ऐलान

Uttar Pradesh3 hours ago

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले सीएम Yogi- कुछ लोगों ने किया षड्यंत्र, सनातन से ऊपर कोई नहीं

Punjab4 hours ago

BJP ने मनरेगा को खत्म कर छीनी दलितों और गरीबों के रोजगार की गारंटी- भगवंत मान