Connect with us

Haryana

Rakesh Tikait ने किसानों से एकजुट रहने की अपील, आंदोलन को बताया लंबी लड़ाई

Published

on

किसान नेता Rakesh Tikait ने करनाल में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसान अलग-अलग समूहों में प्रदर्शन करेंगे, तो उनका नुकसान होगा। उन्होंने किसानों को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कहा, “अगर हम बंट गए, तो लुट जाएंगे।” टिकैत ने याद दिलाया कि 10 महीने पहले जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब संयुक्त किसान मोर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होंगे, उन्हें दिल्ली के करीब नहीं जाना चाहिए।

Table of Contents

मीडिया से बातचीत: एकजुटता से मिलेगी जीत

मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने कहा, “मैंने बार-बार कहा है कि सरकार से बातचीत एक साथ की जाए। अगर किसान अलग-अलग गुटों में बंट गए, तो उनका नुकसान तय है। प्रदर्शन तभी सफल होगा, जब किसान एकजुट रहेंगे। यह आंदोलन एक 66,000 वॉट के करंट जैसा है, जिसे पार करना आसान नहीं होगा।”

उन्होंने आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। टिकैत ने भरोसा दिलाया कि वे सभी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं।

सरकार को करनी होगी पहल

Rakesh Tikait ने कहा कि बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी किसान संगठनों को एकजुट होना होगा। धरने पर बैठे किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा को पत्र लिखकर स्थिति पर चर्चा करने को कहा है।” टिकैत ने यह भी सुझाव दिया कि यदि आंदोलन को लंबा चलाना है, तो संगठनों को मजबूत रणनीति बनानी होगी।

आंदोलन अभी चलेगा चार-पांच महीने

Rakesh Tikaitने अंदेशा जताया कि आंदोलन अभी चार से पांच महीने और चलेगा। उन्होंने कहा, “भारत सरकार को इस आंदोलन से फायदा हो रहा है, क्योंकि किसान अभी पंजाब में डटे हुए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिससे राज्य की जनता परेशान हो रही है।”

गुरनाम सिंह चढूनी पर कटाक्ष

गुरनाम सिंह चढूनी पर चुटकी लेते हुए टिकैत ने कहा, “उन्हें पहले चुनावी लड़ाई लड़ने दीजिए। अगर वह इलेक्शन से फ्री हो जाएं, तो किसानों के साथ जुड़ सकते हैं। चुनाव भी एक बड़ी बीमारी है, और जब तक इस भूत से पीछा नहीं छूटेगा, तब तक किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना मुश्किल होगा।”

किसानों के लिए संदेश

टिकैत ने अंत में कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लंबा है, लेकिन जीत उसी की होगी, जो धैर्य और एकजुटता से डटा रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog40 mins ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog2 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog2 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab3 hours ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?