Connect with us

Punjab

Ludhiana में लूटपाट का सिलसिला जारी, चावल व्यापारी से ढाई लाख की लूट,3 लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

Published

on

Ludhiana में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला चावल के थोक व्यापारी के साथ हुई लूट का है, जहां तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

पिता-पुत्र चावल खरीदने निकले थे

आदर्श कॉलोनी निवासी अंकुर ने पुलिस को बताया कि वह 15 नवंबर को दलाल प्रमोद के कहने पर अपने पिता के साथ ढाई लाख रुपये लेकर चावल खरीदने प्रताप नगर चौक जा रहा था। प्रताप चौक पुल के पास पहुंचने से पहले उन्होंने कार सड़क किनारे रोकी।

अंकुर के अनुसार, प्रमोद ने फोन पर पूछा कि वह कहां है। जैसे ही अंकुर रुपयों से भरा लिफाफा लेकर कार से बाहर निकला, ग्रैंड पालकी होटल की ओर से दो युवक पैदल आए और चाकू दिखाकर लिफाफा छीन लिया। इस दौरान प्रमोद कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। बदमाश प्रमोद की बाइक लेकर भाग गए।

घटना के तुरंत बाद अंकुर ने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग