Connect with us

Delhi

MLA एलएडी फंड की जांच के आदेश पर दिल्ली में राजनीतिक उथल-पुथल’

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि एलजी MLA फंड की जांच कराके और महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यों को रोककर दिल्ली के विकास को पटरी से उतारने की बेताब कोशिश कर रहे हैं। आप ने कहा है कि एलजी के कार्यालय द्वारा दिल्ली राज्य में सभी विकास कार्यों को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

डीजेबी के ज्यादातर काम चौपट हो गए। डीजेबी को सीवर लाइनों को बदलने, सीवर लाइनों से गाद निकालने, नई पानी की लाइनें व ट्यूबवेल आदि स्थापित करने की अनुमति नहीं दी।

पार्टी ने कहा कि इसी तरह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तहत मेयर फंड को 500 करोड़ से अधिक आवंटित किए गए थे। लेकिन एलजी के चहेते अफसरों ने दिल्ली की जनता के खिलाफ ऐसी साजिश रची कि 500 करोड़ का मेयर फंड बेकार पड़ा है।
आप ने दावा किया कि दिल्ली में बुनियादी ढांचे से संबंधित समस्याएं पैदा करने के लिए पहले दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के धन का उपयोग रोककर उसे पंगु बना दिया गया। भले ही पानी और सीवर कार्यों के लिए डीजेबी को 4,000 करोड़ से अधिक आवंटित किए गए थे, लेकिन एलजी के पसंदीदा अधिकारियों द्वारा जटिलताएं पैदा की गईं।

आप ने साझा किया कि एमएलए एलएडी फंड के ऑडिट को कोई नहीं रोक सकता है। सरकार के तहत सभी कार्यों के संबंध में ऑडिट की नियमित प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से होती है। हालाँकि यह एमएलए एलएडी योजना (MLA LAD Scheme) के तहत चल रहे सभी कार्यों को रोकने के लिए एलजी का एक और प्रयास है। आप ने कहा कि हम किसी भी जांच का स्वागत करते हैं, हालांकि इसका असर लोगों के काम पर नहीं पड़ना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग