Connect with us

Haryana

Haryana: दिनभर लू और उमस ने किया बेहाल, रात में आंधी-बारिश से मिली राहत

Published

on

Haryana में बुधवार को दिनभर गर्म हवा और उमस से लोग बेहाल रहे। शाम को मौसम बदल गया। रात में अधिकतर जिलों में आंधी चली। पंचकूला, अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि, आंधी के कारण कुछ जगह बिजली सप्लाई बाधित हुई। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री तक कम हुआ है। करनाल में यह 41.4 डिग्री पर आ गया। मुंह में यह सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। अभी दिन का औसतन तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

वहीं, मंगलवार को रात के औसतन तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा रहा। फतेहाबाद में यह सर्वाधिक 35.4 और महेंद्रगढ़ में 35.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में हीट स्ट्रोक से एक दिन में 11 मौतें; दिल्ली में बुधवार को हीट स्ट्रोक से 11 लोगों की मौत हो गई। ये अस्पतालों में भर्ती थे। 60 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हीटवेव के बीच बीते 48 घंटे में राज्य के 5 जिलों में सड़कों-पाकों में 26 शव मिले हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की