Connect with us

Haryana

Kaithal News: अंतरजातीय प्रेम विवाह से खफा 16 साल के भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की

Published

on

अंतरजातीय विवाह से खफा 16 वर्षीय भाई ने अपनी बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घर में मौजूद बहन की सास व ननद को भी गोली मारी, जिन्हें हालत गंभीर में पीजीआई रेफर किया है। आरोपी ने बुधवार दोपहर को बहन की ससुराल Kaithal की नानकपुरी कॉलोनी में घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ऑटो में बैठकर सरेंडर करने थाने पहुंच गया।

क्योड़क निवासी कोमल ने 6 फरवरी 2024 को अनिल से प्रेम विवाह किया था। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। अंतरजातीय प्रेम विवाह से कोमल का परिवार खफा था। धमकी मिलने के बाद दोनों 22 दिन कैथल के सेफ हाउस में रहे थे। इसके बाद दोनों फतेहाबाद में रहने लगे। वहां अनिल चिकन की दुकान चलाकर पत्नी के साथ रहने लगा। 20 दिन पहले ही दोनों घर लौटे थे।

पंचायत में बन गई थी सहमति, पर रंजिश पाले रखी

परिजनों ने कई बार बेटी को वापस आने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। दोनों पक्षों में पंचायत में सहमति बन गई थी। इसके बाद कोमल के नाबालिग भाई ने बहन की ससुराल आना-जाना शुरू कर दिया, लेकिन रंजिश की भनक नहीं लगने दी। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे वह बहन की ससुराल पहुंचा, जहां अनिल, कोमल, कोमल की सास कांता, ननद अंजलि व दादी सास देवी मौजूद थी। बहन अकेले में भाई के साथ बात कर सके, इसलिए अनिल को छत पर भेज दिया। वहां भाई ने माउजर से कोमल की गर्दन पर गोली मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। बचाने आई सास के पेट की बगल में गोली मारी, ननद अंजलि पर भी गोली चलाई, जो हाथ में लगी।

किसी ने गवाही दी तो उसको भी मार दूंगा

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर युवक बोला कि बहन भागी थी, उसको तो मार दिया है, लड़‌का बच गया। कोई पंचायती बनेगा या गवाही देगा तो बाहर आकर उसे भी मार दूंगा। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि कोमल के भाई, दो मामा, मां व पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National22 minutes ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National3 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab7 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab7 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab7 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की