Connect with us

Haryana

Panipat में युवक को बोतलों और ईंटो से पीटा , हुई मौत

Published

on

हरियाणा के Panipat जिले के समालखा कस्बे में बुधवार देर रात चुलकाना गांव स्थित एक शराब ठेके पर युवक की हत्या कर दी गई। यहां पहले से ही घात लगाए कार में बैठे चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जैसे ही मरने वाला युवक अपने साथी संग अपने भाई ठेके के भीतर घुसा, वैसे ही बदमाश भी अंदर आ गए।

अंदर आते ही ताबड़तोड़ ईंटें, कांच की बोतलों से उन पर हमला कर दिया। जिस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ठेके पर बैठा कारिंदा मौके से भाग निकला था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए।

कृष्ण का दोस्त गंभीर घायल

समालखा थाना पुलिस ने बताया कि चुलकाना गांव में सोनू का शराब का ठेका है। जिस पर रात उसका भाई कृष्ण(24) अपने दोस्त विशाल के साथ आया था। ठेके पर उस वक्त सिर्फ सेल्समैन प्रदीप था। इसी दौरान चार अज्ञात युवक एकाएक ठेके के भीतर घुसे और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कृष्ण की मौत हो गई। जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल है। वहीं, कारिंदे प्रदीप ने वहां से भाग कर खुद को बचा लिया।

वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2015 में चुलकाना गांव में जयपाल डॉक्टर के बेटे की हत्या हुई थी। उस हत्या में कृष्ण भी शामिल था। जिसे कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है। जिसमें वह फिलहाल बेल पर बाहर आया हुआ था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग