Connect with us

Uttar Pradesh

UP में बारात लेकर जा रहे पिता की गाड़ी के नीचे आने से हुई मौत, बहु की डोली उठने से पहले बाप की उठी अर्थी

Published

on

UP के बांदा में शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गई जब दुलह के पिता की मौत हो गई | दरसअल जिस कार से पिता अपने बेटे की बारात लेकर जा रहे थे उसी गाड़ी के नीचे आने से उनकी मौत हो गई | घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया | बारात बगैर दुल्हन के वापस हो गई | सूचन मिलने के बाद पुलिस घटना सथल पर पहुंची और जायजा लिया | शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

बतादें की 25 अप्रैल को यूपी के बिसंडा के रहने गणेश प्रजापति अपने बेटे वनोद की बारात लेकर बदौसा थाना के पौहार गांव गए थे | शादी वाले घर में खुशी का माहौल था | सब कुछ सही चल रहा था | सुबह के समय बारात के बाद नेग देने के लिए दूल्हे का भाई अपनी बोलेरो से जनवासे साड़ियां लेने जा रहा था|
जब दूल्हे का भाई कार को बैक करके मोड़ने लगा, उस दौरान दूल्हे के पिता गणेश प्रजापति गाड़ी के पीछे टॉयलट कर रहे थे, तभी कार उनके ऊपर चढ़ गई | इस घटना से गणेश प्रजापति बुरी तरह घायल हो गए | आनन-फानन में तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

आपको बतादें की इस घटना के बाद आरोपी बेटा गाड़ी लेकर भाग गया | दूल्हे के पिता की मौत से दोनों पक्षों में कोहराम मच गया| इसके बाद बारात बगैर दुल्हन की विदा कराए वापस लौट गई|

इस घटना के बाद पुलिस का कहना है की एक व्यक्ति जो अपने बेटे की बारात लेकर पौहार गांव आए थे और गाड़ी के नीचे आने से उनकी मौत हो गई | फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर ही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 minutes ago

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना

Punjab55 minutes ago

मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Punjab17 hours ago

मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी

Punjab17 hours ago

‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव