Connect with us

Haryana

Crime: पहले ईंटों से किया युवक पर वार और फिर सिर में घुसाया लोहे का सरिया

Published

on

haryana boy beaten to death

Narnaul : हरियाणा के नारनौल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई | बतादें की पहले उस शख्श पर ईंटों से वार किया और उसके बाद सिर में लोहे का सरिया घुसा दिया | खून में लथपथ हालत में युवक सैनी धर्मकांटा के पास पड़ा मिला | मृतक युवक की पहचान मनीष के रूप में हुई है | मनीष मोहला सराय ढुसरान का रहने वाला था और उसकी शीशे की दुकान है | अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी |

वहीं मनीष के भाई ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश में मनीष की हत्या की है | मनीष के भाई मुकेश कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई है | मनीष उन सबसे छोटा था | मुकेश और मनीष ने मिलकर स्टेडियम के पास गौ माता उपचारशाला के पास विशाल ग्लास हाउस के नाम से शीशों की दुकान की हुई है।

बतादें की रविवार शाम को मुकेश कुमार काम करने के लिए घाटाशेर गांव गया था और उसका भाई मनीष दुकान में ही था | रात 10 बजे मनीष के दोस्त हरीश का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि सैनी धर्म कांटा के पास मनीष के साथ किसी का लड़ाई झगड़ा हो गया है।

थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है और एंबुलेंस उसको लेकर नागरिक अस्पताल चली गई। वह भी उसे देखने के लिए हस्पताल चला गया | जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो उसके भाई कोई काफी चोट लगी हुई थी | सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सुचना मिलने पर पुलिस हस्पताल पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है | पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज़ कर आरोपियों की जाँच शुरू कर दी है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National2 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National2 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं