Connect with us

Blog

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जानः मां बोली-मनचलों ने बेटी की जिंदगी छीन ली, जीना दुष्वार कर दिया था

Published

on

आगराः बेखौफ मनचलों ने एक छात्रा को इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जो पुलिस विभाग में अफसर बनना चाहती थी। खंदौली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा बीए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी लेकिन तीन मनचलों की हरकतों ने होनहार छात्रा की जिंदगी छीन ली। छात्रा जब भी घर से निकलती थी, तब रास्ते में तीन आरोपी गंदे कमेंट्स कर छेड़खानी करते थे। लंबे समय तक यह सब छात्रा सहती रही लेकिन मनचलों की हरकतें बढ़ती गईं। आरोपी दबंगई दिखाते हुए घर तक पीछा करते पहुंच जाते थे और आवाज लगाकर बुलाकर साथ चलने का दबाव बनाते थे।

छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छेड़खानी से छात्रा का मन इतना छलनी हो गया कि उसने खुद की जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। शनिवार की रात छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत से परिवार टूट गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन मनचलों के विरुद्ध छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छात्रा की उम्र 18 साल थी।

बेटी का जीना मुश्किल कर दिया थाः मां
मां का कहना है कि बेटी पुलिस अफसर बनना चाहती थी। मोहल्ले के करूआ, बंटी और जीतू ने बेटी का जीना मुश्किल कर दिया था। बेटी का कभी रास्ता रोक लेते तो कभी उसका पीछा करते थे। घर के सामने आकर उसको बाहर बुलाते थे। साथ चलने के लिए बोलते थे। उसका मोबाइल नंबर पता कर बेटी को अलग-अलग नंबर से फोन कर गंदे मैसेज करते थे। बेटी हमेशा डरी रहती थी। एक बार हम लोग तीनों की शिकायत करने घर गए तो उसकी मां ने हम लोगों को बहुत पीटा। इसके बाद तीनों आरोपी घर में घुस आए और मुझे और मेरी बेटी को बहुत पीटा था।

जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगाः थाना प्रभारी
वहीं थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि परिवार की ओर से तहरीर मिली है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab3 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National4 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics6 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab8 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल