Connect with us

Delhi

कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, राजस्थान से चुनाव लडेंगी सोनिया गांधी

Published

on

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पहली बार संसद के उच्च सदन में जाएंगी सोनिया
वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

सोनिया गांधी आज यानी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरने के लिए जयपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल थे। राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, इनमें से तीन सीटों के लिए निर्वाचन होना है। ये सीटें 03 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग