Connect with us

Delhi

जम्मू-कश्मीर में बहुमंजिला मकान में लगी आग, तीन बहनें जिंदा जलीं

Published

on

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में एक मकान में आग लगने से सोमवार को तीन बहनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उखराल मंडल के धनमस्ता-तजनीहाल गांव में तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बिस्मा (18), शाइका (14) और सानिया (11) सबसे ऊपरी मंजिल पर सो रही थीं और आग के पूरे घर में फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल पायीं। अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने उनके शव बरामद किए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

रामबन के उपायुक्त बशीर-उल-हक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि रेड क्रॉस फंड के तहत शोक संतप्त परिवार को तीन लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा, “हम परिवार के साथ खड़े हैं और एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार पूर्ण सहायता और मुआवजा प्रदान करेंगे।” केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। डोडा जिले के डिग्गी-थिगना वन क्षेत्र में रविवार रात आग लगने से 92 साल की एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शीला देवी अपने मवेशियों को लेकर जंगल गई थीं और ग्रामीणों को एक झोपड़ी से उनका शव मिला।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab9 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab9 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab10 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की