Connect with us

World

पाकिस्तान में ट्रिप पर जा रही स्कूल बस खाई में गिरी, एक टीचर की मौत व 20 छात्र घायल

Published

on

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शाहदरा इलाके के पास स्कूल बस खाई में गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई है और छात्रों समेत 20 लोग घायल हो गए हैं। शनिवार को जब यह हादसा हुआ तो छात्र स्कूल ट्रिप पर पर जा रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बस का इंजन स्टार्ट था, जबकि चालक बाहर खड़ा था और अचानक से बस पहाड़ी से नीचे जाने लगी और खाई में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक टीचर मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। कथित तौर पर, बस में 54 लोग थे, जिनमें 13 शिक्षक और अन्य कर्मचारी, 22 छात्र लड़के और 19 लड़कियां शामिल थीं। मृतक शिक्षक की पहचान 22 वर्षीय हानिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायल लोगों को अस्पतालों में पहुंचाया। घटना के समय जब बस घटनास्थल पर रुकी तो कुछ यात्री बस से उतर गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग