Connect with us

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : संस्कृत Board की परीक्षाएं आज से शुरू, 247 केंद्रों पर 56700 छात्रों का रजिस्ट्रेशन।

Published

on

उत्तर प्रदेश संस्कृत Board की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में 247 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 56700 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय का पेपर हुआ।

आज सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय यानी 10वीं और उत्तर मध्यमा प्रथम यानी 11वीं के छात्र परीक्षा दे रहे थे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक उत्तर मध्यमा द्वितीय यानी 12वीं की परीक्षा होगी।

संस्कृत Board की खास तैयारियां।

संस्कृत Board ने परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां की हैं। परीक्षा कॉपियों के मुख्य पृष्ठ और अंतिम पृष्ठ पर संस्कृत शिक्षा परिषद का लोगो प्रिंट किया गया है ताकि इनमें कोई बदलाव न किया जा सके। इसके अलावा, कॉपियां सिलाई युक्त दी गई हैं, ताकि इनमें पन्नों का बदलाव न हो सके। पहली और दूसरी कॉपियों में नंबर भी दर्ज किए गए हैं।

यूपी Board के पर्यवेक्षक संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की निगरानी करेंगे।

यूपी Board परीक्षा के पर्यवेक्षकों को संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की निगरानी करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम से परीक्षाओं की निगरानी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश में परीक्षाओं पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा रही है।

सख्त निगरानी के बीच परीक्षाएं

संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि सभी जिलों में सचल दल का गठन किया गया है, और सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और DIOS को परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा