Connect with us

Uttar Pradesh

UP: Marriage के एक साल बाद गायब हुई महिला……… कुछ साल बाद बना अपनी ही पत्नी का बेटा

Published

on

Marriage के बाद पति-पत्नी के बीच मारपीट और प्रेमी के साथ भागने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक महिला की शादी सात साल पहले हुई थी| शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसी दौरान महिला अचानक गायब हो गई। महिला के पति ने अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला |

कुछ दिन बाद महिला का ससुर भी अचानक गायब हो गया| महिला के पति को नहीं पता था कि ससुर और बहू ने आपस में शादी कर ली है| सात साल बाद जब इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन गया है| इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो उसका पति नाबालिग था| वह अक्सर अपने पति से परेशान रहती थी|इसके चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में रहने लगे। महिला ने बताया कि अब उसका एक बेटा भी है| महिला का कहना है कि उसे सात साल पहले हुई शादी पर यकीन नहीं है और वह अपने ससुर से शादी करके बेहद खुश है| दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं| पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद उन्हें जाने दिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी इलाके का है| यहां रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज की एक लड़की से हुई थी। एक साल बाद उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। उसने कुछ दिनों तक अपनी पत्नी की तलाश की, इस दौरान उसके पिता भी अचानक गायब हो गए। कई दिनों तक दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन बाद जब उसे जानकारी मिली कि उसके पिता और पत्नी चंदौसी में हैं तो उसने बिसौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को ढूंढ लिया| ससुर ने अपनी बहू से शादी कर ली थी|

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। जब महिला से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने हैरान करने वाला जवाब दिया| महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई तो उसका पति नाबालिग था, वह न तो पढ़ा-लिखा था और न ही कोई काम करता था| इसी बीच उसका दिल अपने ससुर पर आ गया और वह उसके साथ भाग गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे। दोनों का एक दो साल का बेटा भी है। दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं| महिला ने बताया कि अगर उसके ससुर से शादी की खबर इलाके में फैल जाती तो बहुत बदनामी हो जाती, इसी डर से वह चंदौसी में रहने लगी|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज