Connect with us

Uttar Pradesh

सपा सांसद Awadhesh Prasad ने मनमोहन सिंह के निधन पर बीजेपी की राजनीति को किया नकारा

Published

on

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजनीतिक बयानबाजी पर समाजवादी पार्टी के सांसद Awadhesh Prasad ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, “डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन के बाद जो राजनीति हो रही है, वह एक महान व्यक्तित्व के योगदान के प्रति उचित सम्मान नहीं है।”

Awadhesh Prasad ने आगे कहा, “यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, लेकिन इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने ही उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया?” उन्होंने यह भी कहा कि, “उनके निधन के बाद ऐसी बातें करना सही नहीं है। अगर हम उनके द्वारा किए गए सुधारों से प्रेरणा लेते, तो यह एक महान व्यक्तित्व के लिए अच्छा सम्मान होता। आज देश में कई समस्याएं हैं, जिन पर हमें अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

मनमोहन सिंह का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर को निधन हो गया था। उस दिन शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab4 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं