Connect with us

Uttar Pradesh

अंबेडकरनगर में CM Yogi देखने को मिला अलग अंदाज, कहा सपा की विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी

Published

on

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आयोजित जनसभा में CM Yogi ने जोरदार अंदाज में जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ की, जिससे सभा में उत्साह का माहौल बन गया।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां और नए भारत की ताकत

CM Yogi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश में ऐसी सरकार है जो लगातार मेहनत और ईमानदारी से देशहित में काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछली सरकारें देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती थीं। जब पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई जाती थी, तो कहा जाता था कि इससे रिश्ते खराब हो जाएंगे। लेकिन यह नया भारत है। यह न किसी को छेड़ता है, और न ही अगर कोई इसे छेड़े तो उसे छोड़ता है। आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प है।”

सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां जनता को गुमराह करने का काम करती हैं। उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम का विरोध करने वाले हैं। इनकी असली विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी हैं। हमें इन्हें आगे बढ़ने से रोकना है।”

सबका विकास, सबका साथ का वादा

CM Yogi ने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़े होने का काम किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई बेटियों के साथ अत्याचार करेगा, तो उसका स्थान केवल जहन्नुम में होगा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गरीबी उन्मूलन और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। हर गरीब को सशक्त बनाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

महाराजा सुहेलदेव और रामभक्ति पर जोर

CM Yogi ने महाराजा सुहेलदेव को याद करते हुए कहा कि वे भारत के महान योद्धाओं में से एक हैं। उन्होंने कहा, “पिछली सरकारें मुस्लिम वोट बैंक के डर से महाराजा सुहेलदेव की विरासत को सम्मान नहीं देती थीं। हमारी सरकार ने उनके सम्मान में भव्य स्मारक का निर्माण किया है। गांव-गांव को सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन यह कहते हुए किया:
“जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। जो भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा नहीं रखता, उसे छोड़ देना चाहिए, चाहे वह अपना कोई सगा ही क्यों न हो।”

CM Yogi का यह भाषण विकास, धर्म और सुरक्षा पर आधारित उनकी पार्टी के एजेंडे को मजबूती से पेश करता है और विपक्ष पर सीधा प्रहार करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा