Connect with us

Uttar Pradesh

Mahakumbh भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Published

on

मौनी अमावस्या पर Mahakumbh मेला में संगम तट पर हुई भगदड़ को लेकर बयान देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. मीडिया को भगदड़ से संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए सीएम का गला रुंध गया.

इसके बाद सीएम योगी ने खुद को संभाला और कहा कि यह घटना दुखद है, मर्माहत करने वाली है. उन सभी परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है. हम लोग रात से ही मेला प्रशासन के संपर्क में हैं.

उन्होंने मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद पहले से लगाई थी। तमाम आयोजनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की बात कही जा रही थी। इसके लिए तैयारी भी किए जाने का दावा किया गया। लेकिन, मंगलवार को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल पाई। इस कारण महाकुंभ मेला में दुखद हादसा हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को लेकर कहा कि इस पर सवाल उठेंगे। लेकिन, हमारी सरकार और प्रशासन की ओर से इस हादसे से निपटने की कोशिश की गई है

योगी सरकार ने महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. CM ने इसके साथ ही महाकुंभ भगदड़ की न्यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं.

महाकुंभ हादसे के बाद से ही सीएम योगी इस पर नजर बनाए हुए थे। सुबह से ही लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। सुबह में हादसे की जानकारी देने के दौरान योगी आदित्यनाथ शांत नजर आए। लेकिन, शाम को हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी देते हुए वे भावुक हो गए और रोने लगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab33 mins ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab2 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana3 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत

National4 hours ago

पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, अरविंद केजरीवाल का दावा, दिल्ली में बंद हो रही फ्री बिजली

Punjab4 hours ago

बेअदबी करने वालों की खैर नहीं, गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान पर मिलेगी उम्रकैद, Bhagwant Mann सरकार ला रही कड़ा कानून