Connect with us

Punjab

नहीं खुलने वाले Shambhu Border, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की”

Published

on

आज सुप्रीम कोर्ट में Shambhu Border किसान आंदोलन से जुड़ी एक अहम याचिका पर सुनवाई हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस जनहित याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में पहले से ही सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि एक ही मुद्दे पर बार-बार याचिका दायर करने का क्या औचित्य है?

इस याचिका में केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार से हाईवे खोलने और अवरोधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि हाईवे को अवरुद्ध करना न केवल लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत अपराध भी है।

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हाईवे अवरोध के मुद्दे पर पहले से ही केस चल रहा है और नई याचिका पर सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने दोहराया कि इस मामले को कानून के दायरे में ही सुलझाया जाएगा।

इस बीच, शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली मार्च को फिलहाल स्थगित कर दिया है। किसानों का कहना है कि 8 दिसंबर को धरने के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाईं, जिसमें 6-8 किसान घायल हुए। एक गंभीर रूप से घायल किसान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

आज प्रदर्शनकारी किसान आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे और अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। आंदोलनकारी किसान और प्रशासन के बीच तनाव अभी भी बरकरार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग