Connect with us

Punjab

Punjab: 31 मार्च की छुट्टी रद्द, खुले रहेंगे नगर निगम और अन्य दफ्तर,जारी हुए नए आदेश।

Published

on

लुधियाना। Punjab सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 का प्रापर्टी टैक्स 31 मार्च 2025 तक बिना ब्याज जमा करवाने पर छूट दी गई है।

इसलिए आम लोगों की सुविधा और नगर निगम के वित्तीय हितों को देखते हुए अलग-अलग नगर निगमों और नगर परिषदों के दफ्तर इस शनिवार और रविवार के साथ-साथ 31 मार्च को भी खुले रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि 31 मार्च को राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गया है, पर इन दफ्तरों में भी काम करने वाले कर्मचारियों को दफ्तरों में आना पड़ेगा।

लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर आदित्य डैचलवाल द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार, लुधियाना के सभी जोनल सुविधा केंद्र और जल, सीवेज/डिस्पोजल कार्यालय आगामी दिनों में लगातार खुले रहेंगे। इन दफ्तरों में शनिवार, रविवार और त्योहारों के दिनों में भी काम होता रहेगा। कर्मचारियों को इस संबंध में पहले ही लिखित आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके अनुसार, 29 मार्च, शनिवार, 30 मार्च, रविवार और 31 मार्च, ईद-उल-फितर के दिन भी ये कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आदेशों के मुताबिक, इन कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी इन छुट्टियों को बाद में समायोजित कर सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News13 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News15 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News16 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News18 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News18 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ