Connect with us

Punjab

पंजाब-हरियाणा जल विवाद: भाखड़ा बोर्ड के अध्यक्ष को AAP कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया; सीएम मान नंगल डेम के लिए रवाना।

Published

on

पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद ने एक नया मोड़ लिया है, जब नंगल डैम पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। इसके बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल डैम पहुंचे, जहां उनके साथ एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, बीती रात BBMB के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी डैम पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद, वह सतलुज भवन पहुंचे, जहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने समर्थकों के साथ मेन गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हाईकोर्ट ने कहा- पंजाब पुलिस BBMB के कामकाज में दखल न दे

उधर, भाखड़ा डैम और लोहांद कंट्रोल रूम के संचालन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस BBMB के कामकाज में दखल नहीं दे सकती। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने इस संबंध 3 याचिकाओं पर फैसला देते हुए कहा कि पंजाब सरकार भाखड़ा नंगल बांध की सुरक्षा कानून के दायरे में रहकर ही बढ़ा सकती है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के फैसले को भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर पंजाब सरकार ‌‌BBMB के फैसले से सहमत नहीं है तो इसके लिए लिए बोर्ड के चेयरमैन के जरिए केंद्र सरकार को एप्रोच कर सकती है। इसके बाद केंद्र सरकार को इस पर फैसला लेना होगा। बता दें कि हरियाणा को डैम से अभी ​सिर्फ 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National19 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National22 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे