Connect with us

Punjab

जनता का भरोसा ‘AAP’ के साथ — Ludhiana West में Congress और Social Worker से जुड़े कई चेहरे Aam Aadmi Party में शामिल

Published

on

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा जनसमर्थन मिला है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई नेता और दर्जनों समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इससे पार्टी को चुनावी मैदान में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, और पंजाब आप महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया भी मौजूद रहे। इन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में शामिल हुए कई नेता

कांग्रेस के वार्ड नंबर 72 के उपाध्यक्ष शामलाल भगत अपने साथियों देवराज भगत, अश्विनी भगत, राम भगत, जगदीश भगत, रवि भगत, राजिंदर रिंकू, रोहित भगत, अमन भगत, वासुदेव भगत, किशन भगत आदि के साथ AAP में शामिल हुए।

वहीं भगत समाज के प्रमुख और शिवराज सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भगत ने भी पार्टी जॉइन की। उनके साथ किशन लाल भगत, मोहित भगत, मदन चहल, बब्बु भगत, केवल किशन, अरुण जोगी, सुनील भगत, मनजीत कुमार जैसे कई नामी चेहरे भी ‘आप’ के परिवार में शामिल हो गए।

युवाओं और समाजसेवियों का भी साथ

सिर्फ राजनीतिक नेता ही नहीं, शहर के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी आप के साथ आए।
इनमें पंकज मेहता, पियूष शर्मा, हरजीत अरोड़ा, परमिंदर सिंह, संजीव अग्रवाल, केतन अग्रवाल, हनी सिंह बोहट, शैरी सिंह बोहट, सुरेश बिड़ला, विक्की एकलव्य, विकास, अक्षय, विशाल गोपाल, शुभम, सनी गहलोत, रोहित अटवाल और तुषार गौरव जैसे चेहरे शामिल हैं।

‘AAP’ की नीतियों से प्रभावित होकर हो रहा है समर्थन

मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा,

“AAP सरकार के कामकाज और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में जनता का पूरा भरोसा हमारे साथ है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा सुधार, मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं और आम जनता को राहत देने वाले कई काम कर रही है।

कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

शैरी कलसी ने भाजपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,

“AAP की बढ़ती लोकप्रियता देखकर भाजपा और कांग्रेस आपस में मिल गए हैं। इनका असली मकसद है कि पंजाब में कोई तीसरा विकल्प खड़ा न हो पाए। लेकिन अब जनता इनकी चालों को समझ चुकी है।”

भगवंत मान गरीबों के मसीहा – मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा,

“भगवंत मान ने तीन साल में गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। आज पंजाब का आम आदमी उनके साथ खड़ा है, इसलिए लोग ‘आप’ को ही वोट देंगे।”

कांग्रेस के अंदरूनी झगड़ों पर तंज

पंजाब आप महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर निशाना साधते हुए कहा,

“कांग्रेस के नेता आपस में ही उलझे रहते हैं। भारत भूषण आशु इतने घमंडी हैं कि अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और स्थानीय सांसद की भी इज्जत नहीं करते। पिछली बार जनता ने इन्हें हराया था और इस बार भी यही होगा।”
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मिल रहा ये व्यापक समर्थन पार्टी के लिए एक बड़ा संकेत है। आम जनता अब पारंपरिक राजनीति से हटकर एक मजबूत और पारदर्शी विकल्प की ओर देख रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा