Connect with us

Punjab

‘पूरे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा..’ पंजाब के CM ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विकास के लिए जरूरी कदम उठा रहे है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच आज सीएम भगवंत मान ने खेल एवं युवक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की।

इस दौरान उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए कई जरूरी कदम उठाए। पंजाब भर में लगभग 1194 से 1350 करोड़ रूपये के निवेश से 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गांवों और कस्बों में युवाओं को उचित खेल सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करना है। पंजाब के सभी 12500 गांवों में खेल के मैदान बनाने की योजना की घोषणा की गई है, जिसमें खेल नर्सरी, एथलेटिक ट्रैक और एस्ट्रोटर्फ मैदान स्थापित किए जाएंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज चंडीगढ़ में खेल एवं युवक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। पूरे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

सभी अधिकारियों को युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और फिट समाज के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान देने के लिए कहा। पंजाब में खेल कल्चर को फिर से बहाल करने और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है”।

राज्य में बढेंगे स्टेडियम की संख्या

पंजाब सरकार ने 3,100 से अधिक आधुनिक स्टेडियम और खेल मैदानों का निर्माण करने का बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसे 2026 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्टेडियमों में जॉगिंग ट्रैक्स, प्लेग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट आदि सुविधाएँ होंगी। सरकार लगभग 3000 स्थानों पर अल्ट्रा-मॉडर्न जिम स्थापित करेगी, जिनमें आधुनिक वेट-लिफ्टिंग और फिटनेस उपकरण होंगे, ताकि फिटनेस और खेल-प्रशिक्षण को बढ़ावा मिले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उचित नकद पुरस्कार और मान्यता देने की नीति अपनाई गई है, ताकि युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा मिले। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य सरकार तेजी से विकास कर रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

National10 hours ago

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए Mann सरकार सक्रिय, विशेष विमान की मांग

Chandigarh12 hours ago

चंडीगढ़ में अगले माह से महंगी होंगी जमीनें:कलेक्टर रेट में 30 से 60% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी

National13 hours ago

टूरिस्ट वीजा पर गए कई पंजाबी Dubai में फंसे:अधिकतर के वीजा और पैसे हो रहे खत्म, लोगों के हेल्पलाइन पर आए फोन

National13 hours ago

पंजाब सरकार 17 हजार पदों पर करेगी भर्ती:गोद लेने की प्रक्रिया सरल; एसिड अटैक पीड़ितों की पेंशन बढ़ाई