Connect with us

Punjab

Punjab सरकार द्वारा “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” का आयोजन, विदेशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

Published

on

Punjab सरकार के एनआरआई मामलों के विभाग ने विदेशों में रह रहे भारतीय पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” का आयोजन किया। यह मिलनी सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। जिसमें विदेशों में रह रहे पंजाबियों ने अपनी शिकायतें सरकार के समक्ष रखीं।

इस बैठक का आयोजन एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया और उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले जमीन से जुड़े सामने आए। वहीं, एक युवती का मामला भी सामने आया, जिसका पति पैसे ऐंठकर उसे विदेश में अकेला छोड़कर भाग गया। युवती ने शिकायत की है कि लुधियाना के एनआरआई थाने में उसकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है।

पति कैश-जेवर लेकर फरार हुआ

मेलबर्न में बसी तान्या ने बताया कि उसने लुधियाना एनआरआई थाने में दिसंबर 2024, जनवरी 2025 और फरवरी 2025 में तीन शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायत में उसने बताया कि उसके पति को परिवार की ओर से 30 लाख रुपए दिए गए थे। शादी हुई और वह मेलबर्न आ गई। कुछ समय बाद उसके ससुराल वाले भी मेलबर्न आ गए। लेकिन अंत में उसके साथ मारपीट होने लगी और उसका पति सारे पैसे और जेवर लेकर फरार हो गया। वह मेलबर्न में शिकायत नहीं कर पा रही है।

उसने लुधियाना एनआरआई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन वहां भी उसकी बात नहीं सुनी जा रही है। पिता दो बार एनआरआई थाने गए हैं और उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि तुम्हारी शादी भारत में नहीं हुई है।

एसपी रैंक वाले भाई से भाई परेशान

एक और मामला ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंद्रपाल सिंह ने सामने लाया। इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह मंत्री कुलदीप धालीवाल के अजनाला हलके से हैं। उनके एक भाई पंजाब पुलिस में एसपी हैं। उनके पिता की मौत के समय उनके भाई ने उनका हिस्सा ले लिया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी मां जो करीब 80 साल की हैं, से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करवा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाई ने रजिस्ट्री करवा ली है।

जिसके बाद मंत्री धालीवाल ने अजनाला के तहसीलदार से फोन पर संपर्क किया और आदेश दिया कि प्लॉट का इंतकाल अपलोड न किया जाए। उन्होंने इंद्रपाल से यह भी कहा कि वह अब रजिस्ट्री रद्द करवाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

भाई भाभी से परेशान पूर्व बैंक महिला कर्मी

इसी दौरान अमरजीत कौर ने भी ऑनलाइन मिलनी में भाग लिया और अपनी शिकायत को मंत्री कुलदीप धालीवाल के सामने रखा। अमरजीत कौर ने बताया कि वह अभी सरी में है और उसके भाई-भाभी और उसके जवाई ने उसके घर पर कब्जा कर रखा है। वे सरेआम धमकाते हैं कि उन्हें घर नहीं घुसने देंगे। जबकि रजिस्ट्री व अन्य डॉक्यूमेंट उनके नाम पर हैं।

जिसके बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही जानकारी भी दी कि उनकी तीन शिकायतें पुलिस के पास आई थी। जिनमें से दो में चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है, जबकि एक में आरोपी की तरफ से बेल एप्लिकेशन लगा रखी है। उन्होंने किसी जानपहचान वाले को एआईजी लुधियाना से मुलाकात करने के लिए कहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग