Connect with us

Punjab

Punjab में 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 स्वास्थ्य केंद्रों का नाम बदला, अब होंगे “आयुष्मान आरोग्य केंद्र”

Published

on

Punjab के शहरी क्षेत्रों में 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (2403 उप-केंद्र और 266 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को अब “आयुष्मान आरोग्य केंद्र” के नाम से जाना जाएगा।

Punjab सरकार ने केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत इन केंद्रों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लुधियाना के 94 आम आदमी क्लीनिकों में से 65 पर पहले ही नए बोर्ड लगाए जा चुके हैं, जिन पर “आयुष्मान आरोग्य केंद्र” पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। साथ ही, इन क्लीनिकों से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं।

केंद्र सरकार ने इन क्लीनिकों के नाम “आम आदमी क्लीनिक” रखने पर आपत्ति जताई थी, यह कहते हुए कि केंद्र सरकार के पैसे से चलने वाले क्लीनिकों का नामकरण इस तरह करना ब्रांडिंग नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार के बीच फंडिंग को लेकर टकराव जारी है। बोर्ड बदलने की जिम्मेदारी जिला स्वास्थ्य समितियों को सौंपी गई है।

हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनी है। इसके तहत, एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के फंड से चलने वाले क्लीनिकों का नाम बदला जाएगा, लेकिन राज्य सरकार के अपने फंड से चलने वाले क्लीनिकों का नाम नहीं बदला जाएगा।

इस समझौते के बाद, Punjab में 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का नाम “आयुष्मान आरोग्य केंद्र” करने का फैसला लिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National2 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज