Connect with us

Punjab

पंजाब में नगर निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट

Published

on

पंजाब में नगर निगम चुनावों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनावों के पूरे शेड्यूल और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवार 13 मई से 16 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। मतदान 26 मई को कराया जाएगा, जबकि चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे।

इस बार राज्य की 8 बड़ी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशनों में चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

चुनावों के लिए पूरे राज्य में कुल 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में लगभग 36 लाख 72 हजार 932 मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें करीब 18 लाख 98 हजार 990 पुरुष मतदाता और 17 लाख 73 हजार से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावों को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी और मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है।

चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement