Connect with us

Punjab

Jalandhar: नगर निगम के मेयर ने Building विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, पेंडिंग मामलों और आय की समीक्षा

Published

on

नगर निगम के मेयर का पदभार संभालने के बाद शहर के प्रथम नागरिक वनीत धीर ने Building विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने ई-नक्शा पोर्टल पर पेंडिंग फाइलों का पूरा रिकॉर्ड मांगा। इस रिकॉर्ड में यह जानकारी मांगी गई कि इन फाइलों में से कितने मामले ऑटो-जंप हुए हैं और इस प्रक्रिया में कौन से निगम अधिकारी शामिल थे, साथ ही कितनी बार ऐसा किया गया। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान मेयर ने बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा मामलों को लटकाने की प्रवृत्ति और ऑटो-जंप पर सख्त रुख अपनाया।

मेयर ने यह भी निर्देश दिया कि निगम ने पिछले तीन वर्षों में अवैध बिल्डिंगों के कितने चालान जारी किए, कितने चालान अभी पेंडिंग हैं, और कंप्रोमाइज केस क्यों नहीं किए जा रहे, इस पर रिपोर्ट दी जाए। इसके अलावा, बिल्डिंग विभाग से निगम को होने वाली आय पर भी चर्चा की गई। मेयर ने बताया कि विभाग का कुल लक्ष्य ₹65 करोड़ था, लेकिन अभी तक केवल ₹35 करोड़ की वसूली हुई है। 31 मार्च तक ₹30 करोड़ और खजाने में जमा होना चाहिए। इसीलिए हर सप्ताह आय और व्यय की डिटेल मेयर ऑफिस भेजी जाए।

बैठक के दौरान स्टाफ की कमी पर भी चर्चा हुई, और मेयर ने आश्वासन दिया कि इस मामले में लोकल बॉडीज मंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने निगम कमिश्नर से यह अपील की कि जब तक नया स्टाफ भर्ती नहीं होता, तब तक निगम के अन्य विभागों से या आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद लेकर पेंडिंग चालान निपटाने का अभियान शुरू किया जाए। इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह भी उपस्थित थे।

इन्वेस्ट पंजाब योजना तहत बनी बिल्डिंगों की जांच होगी
बैठक के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले समय में इन्वेस्ट पंजाब स्कीम के तहत जितने भी केस पास हुए और जितनी बिल्डिंगें बनीं, उनकी रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही, सभी बिल्डिंगों की जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका निर्माण पास किए गए नक्शे के अनुसार हुआ है या नहीं। अगर किसी मामले में बिल्डिंग अवैध पाई जाती है, तो उसे कंप्रोमाइज या रेगुलर किया जाए।

मेयर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शहर की 58 सड़कों पर जोनिंग प्लान लागू करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए, जो पहले पेंडिंग पड़ी थी। उन्होंने पुराने जोनिंग प्लान की रिपोर्ट की मांग की, और अधिकारियों से यह कहा कि इसमें नए क्षेत्रों को भी जोड़ा जाए। इस मामले में ए.टी.पी. राजेंद्र शर्मा शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट सबमिट करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National2 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज