Connect with us

Punjab

Ludhiana : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को लेकर पुलिस का बड़ा ऐलान

Published

on

शहर में नन्ही बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस का बड़ा ऐलान सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले के लिए ईनाम की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने नन्हीं बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी सोनू पर 2 लाख रुपए का ईनाम रखा है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़वाने वाले या उसकी सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने तीन नंबर 78370-18519, 78370-18625, 78370-18928 जारी किए हैं, जिन पर लोग आरोपी बारे सूचित कर सकते हैं।

जिक्रयोग्य है कि डाबा इलाके में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी शव कमरे में छोड़ कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने रेप के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है तथा जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं अब आरोपी की सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने 2 लाख रुपए ईनाम की घोषणा कर दी है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज