Connect with us

Punjab

किसान आंदोलन पर Supreme Court में अहम सुनवाई आज

Published

on

पंजाब के खनूरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को लेकर आज Supreme Court में अहम सुनवाई होगी। इस दौरान किसानों की मांगों और खनूरी बॉर्डर पर मरण व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि डल्लेवाल को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। संभावना है कि पंजाब सरकार आज कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

शंभू बॉर्डर खोलने की याचिका पर चर्चा
हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनूरी बॉर्डर पर 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन से संबंधित दो मामलों पर सुनवाई होगी। पहला मामला शंभू बॉर्डर खोलने के पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार की याचिका है। दूसरा मामला खनूरी बॉर्डर पर 42 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती न कराने पर पंजाब सरकार के खिलाफ मानहानि की याचिका का है।

डल्लेवाल की स्थिति पर कोर्ट का रुख
डल्लेवाल को लेकर Supreme Courtने पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार से पूरी रिपोर्ट तलब की थी। आज कोर्ट में यह रिपोर्ट पेश की जाएगी। इससे पहले कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि भूख हड़ताल कर रहे डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता दी जाए।

हाई पावर कमेटी की बैठक
Supreme Court द्वारा गठित हाई पावर कमेटी आज खनूरी बॉर्डर पर बैठक करेगी। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह करेंगे। समिति में कृषि नीति विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा, कृषि आर्थिक नीति विशेषज्ञ आरएस घुम्मन, पंजाब किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह, और पूर्व डीजीपी बीएस संधू शामिल हैं।

पिछली सुनवाई का संदर्भ
2 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों को एक साथ रखने का निर्देश दिया था। आज की सुनवाई में आंदोलन के समाधान और डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ