Connect with us

Punjab

Punjab-चंडीगढ़ में जारी किया कोहरे का अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना

Published

on

Punjab और चंडीगढ़ में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बने चक्रवात का असर भी पंजाब के मौसम पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट में हल्की बारिश हो सकती है।

Table of Contents

कोहरा और बढ़ता प्रदूषण

पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम और प्रदूषण के चलते Punjab और चंडीगढ़ घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे क्षेत्र में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे वायुमार्ग और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति 17 नवंबर तक बनी रहेगी, जिसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

हवा की खराब स्थिति: चंडीगढ़ और पंजाब के शहर रेड जोन में

चंडीगढ़ और Punjab की वायु गुणवत्ता लगातार रेड जोन में बनी हुई है। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर चल रहा है, जबकि सेक्टर 22 और 52 में यह 500 के स्तर तक पहुंच गया। पंजाब में भी हालात गंभीर हैं। अमृतसर और रूपनगर में AQI 300 के करीब है। गुरुपर्व के मौके पर रात में पटाखों के जलने से वायु गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़

गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। आज तापमान 15-25 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज 15-24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर

आज सुबह बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 13-24 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। आज तापमान 17-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

पटियाला

गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज हुआ। आज 16-22 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली

गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। आज तापमान 16-25 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम के बदलते मिजाज और बढ़ते प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh10 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab13 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab14 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana15 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत