Connect with us

Punjab

Punjab : 31 मई से पहले होंगे पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव।

Published

on

Punjab सरकार ने पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव करवाने की तैयारी कर ली है। Punjab में 31 मई से पहले पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव होंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है और इसे राज्य चुनाव आयोग को भी भेज दिया है।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि पंजाब में 153 पंचायत समिति हैं और 23 जिला परिषद हैं। बोर्ड की परीक्षाओं और रबी सीजन के फसल की कटाई को ध्यान में रखते हुए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

यह चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। मार्च में परीक्षाओं के दौरान शिक्षक भी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते चुनावी डयूटी में भी उनको दिक्कत आएगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव कराया जाएगा। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव, विधानसभा उप-चुनाव और निगम चुनाव हुए थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 7 सीटें जीती थी, लेकिन उप-चुनाव में एक को छोड़कर आम आदमी पार्टी ने सभी सीटें जीती थी। इसके अलावा 2027 विधानसभा चुनाव के चलते सभी दलों के लिए यह चुनाव अहम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab2 hours ago

बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab5 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab5 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।