Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट, पराली जलाने के मामलों में वृद्धि

Published

on

चंडीगढ़ और Punjab के 15 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत 8 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। सोमवार को अधिकांश जिलों में अच्छी धूप निकलने से तापमान सामान्य के करीब रहा। हालांकि, चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बावजूद, पंजाब में हालात गंभीर बने हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों से कोहरे और धुएं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। आज पंजाब में मौसम ने करवट ली है, और ठंड के साथ हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने भयंकर पाला पड़ने की चेतावनी भी जारी की है।

Punjab के कुल 15 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इनमें कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मालेरकोटला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आसा नगर, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच, Punjab और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की सख्ती के बावजूद सोमवार को इस सीजन में पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। पंजाब और हरियाणा में कुल 906 नए मामले सामने आए, जिसमें पंजाब में 888 और हरियाणा में 18 मामले शामिल हैं। हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा जिलों में पराली जलाने के क्रमशः 8 और 7 मामले दर्ज किए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab49 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज