Connect with us

Punjab

बीच रास्ते मां-बेटे पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला को मारे थप्पड़ और फिर

Published

on

लुधियाना : लुधियाना में मां-बेटे को घेर कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार बीती रात भामियां रोड सब्जी मंडी नजदीक मां-बेटे को घेर कर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। यही नहीं बुजुर्ग महिला के थप्पड़ मारकर उसके कानों में डाली बालियां खींच ली।

पीड़ित की पहचान बलजिंदर सिंह व गुरमीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सब्जी मंडी बीच रास्ते में बलजिंदर सिंह की पिटाई करते वीडियो बनाई और उसे पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा। वहीं हमलावरों ने जब लोगों को इकट्ठा होता देखा तो मौके से भाग गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बलजिंदर संधू ने बताया कि वह पत्रकार है और उसने किसी व्यक्ति खिलाफ सरकारी जमीन में गबन करने की खबर चलाई थी। इसे लेकर वह उस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से खबर हटाने का कहकर धमकियां दे रहे थे। जब उसने खबर को नहीं हटाया तो उक्त लोगों ने उसे व उसकी बुजुर्ग मां को सब्जी मंडी में घेर कर मारपीट करनी शुरू कर दी।

उसने आगे बताया कि हमलावरों ने उसकी दुकान पर भी आकर धमकियां दी जिसकी सीसीटीवी उसके पास है। हमले के दौरान आरोपी उसकी मां के कानों में डाली 2 ग्राम की बालियां व उसके गले में डाली डेढ़ तोले की चैन छीनकर फरार हो गए। इस संबंधी शिकायत चौकी मुडिंया में दर्ज करवा दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab8 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National8 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics10 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab12 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल